फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   death, ill, helth

पाइरेक्सिया और हर्ट अटैक से दो मरीजों की मौत

Tue, 30 Jul 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
death, ill, helth
30एमएनपी-07-जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी मरीजों की कतार - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में बुखार, डायरिया, अस्थमा और दिल की बीमारी से लगातार मरीजों की मौत हो रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती पाइरेक्सिया (बुखार) से पीड़ित एक किसान की मौत हो गई। वहीं हृदय गति रुक जाने से भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। यहां 816 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि 24 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव बिघरई निवासी सरनाम सिंह के 55 वर्षीय पुत्र राधेश्याम का जिला अस्पताल में पिछले छह दिनों से उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे राधेश्याम की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
मोहल्ला गोलाबाजार निवासी हैदरअली के 52 वर्षीय पुत्र चांद मियां को मंगलवार को सुबह दिल का दौरा पड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे शमशाद ने बताया कि चांद मियां को हार्ट अटैक पड़ा था। उन्हें अस्पताल लाने में देर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में संक्रामक बीमारी से पांच और दिल की बीमारी से तीन की हुई मौत। जिले में संक्रामक बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। तीन दिनों में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। तीन लोगों की मौत बुखार से हुई। वहीं दो लोगों ने डायरिया से पीड़ित होने के बाद दम तोड़ दिया। वहीं तीन मरीजों की मौत दिल की बीमारी से हुई है।

गंभीर थी राधेश्याम की हालत
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम का कहना है कि राधेश्याम को पाइरेक्सिया के साथ ही कुछ अन्य बीमारियां भी थीं। उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन नहीं बचाया जा सका। वहीं ईएमओ राजेश कुमार ने बताया कि चांद मियां की मौत अस्पताल आने से पहले ही हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed