{"_id":"61a3c1aee9592d1cda55758d","slug":"death-due-to-blood-pressure-problem-three-died-mainpuri-news-agr51610467","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड प्रेशर की दिक्कत से जान पर आफत, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड प्रेशर की दिक्कत से जान पर आफत, तीन की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रविवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में उच्च और कम रक्तचाप की परेशानी से तीन मरीजों की मौत हो गई। दो अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। इमरजेंसी में 55 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें 17 मरीज ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक की बीमारियों से पीड़ित थे। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव उझैया निवासी रामशंकर (57) को शनिवार को अचानक उच्च रक्तचाप की दिक्कत हुई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। कुसमरा निवासी विनीता देवी (30) को पिछले कुछ दिनों से उच्च रक्तचाप की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे।
यहां सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन उन्हें लेकर रविवार को जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला मुकुट निवासी गंगा सिंह की पुत्री डॉली (15) को रविवार की सुबह अचानक ब्लड प्रेशर लो होने की समस्या हुई। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने डॉली को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की उच्च रक्तचाप के चलते मौत हुई है। जबकि दो अन्य मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था। उनकी जांच नहीं हो सकी। परिजनों के अनुसार उन्हें ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग सीएमएस