फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death before reaching Bankebihari accident happened with two friends chaos among family

UP: बांकेबिहारी पहुंचने से पहले मौत...दो दोस्तों के साथ हुआ ऐसा हादसा; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 22 May 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 May 2025 09:34 AM IST
सार

वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन करने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक हादसे में जान चली गई। परिजनों को जब सूचना मिली, तो कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Death before reaching Bankebihari accident happened with two friends chaos among family
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा से वृंदावन बांकेबिहारी के दर्शन करने आ रहे बाइक सवार दोस्तों को बुधवार की शाम फरह थाना क्षेत्र के रैपुरा जाट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने परिजन को सूचना दे, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन




 

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि आगरा के थाना सिकंदरा स्थित द्वारिका गैलेक्सी निवासी 30 वर्षीय निर्भय गुप्ता बुधवार की दोपहर अपने दोस्त लोहामंडी निवासी 28 वर्षीय विशाल के साथ बाइक से वृंदावन आ रहे थे। रैपुरा जाट के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में दोनों दोस्त गंभीर घायल हो गए। पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर निर्भय के पिता सुनील गुप्ता भी आ गए। उन्होंने बताया कि निर्भय हर माह बांकेबिहारी के दर्शन के लिए जाता था। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed