{"_id":"6624e125500b8a097e02cfd6","slug":"death-before-marriage-groom-committed-suicide-before-the-wedding-procession-2024-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले मौत: हाथों में मेहंदी सजाए बैठी दुल्हन...बरात आने से चंद घंटों पहले कमरे में मिली दूल्हे की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से पहले मौत: हाथों में मेहंदी सजाए बैठी दुल्हन...बरात आने से चंद घंटों पहले कमरे में मिली दूल्हे की लाश
Sun, 21 Apr 2024 03:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:20 PM IST
सार
नौहझील क्षेत्र की युवती की शादी दिल्ली में तय हुई थी। उसकी बरात शनिवार को आनी थी। मैरिज होम में तैयारियां चल रहीं थीं। दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए बैठी थी। तभी सूचना मिली की अब बरात नहीं आएगी। दूल्हे ने आत्महत्या कर ली है। उसकी लाश कमरे में फंदे से लटकी मिली।
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी दिल्ली के युवक से शनिवार को होनी थी। मगर युवक ने शुक्रवार देर रात सुसाइड कर लिया। जिससे लड़की पक्ष व लड़का पक्ष के परिवारों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मैरिज होम में चल रही शादी की तैयारियां काफूर हो गईं। युवती के हल्दी व मेहंदी लगी रह गई। दुल्हन बनी युवती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी बेटी का संबंध सचिन निवासी मीठापुर दिल्ली के साथ तय कर दिया था, जिसमें गोदभराई के साथ-साथ लग्न सगाई भी हो चुकी थी। शुक्रवार को लड़की पक्ष के लोग लग्न सगाई लेकर दिल्ली पहुंचे जहां हंसी-खुशी रस्म अदा की गईं।लग्न सगाई होने के बाद शुक्रवार देर रात ही दूल्हे ने सुसाइड कर लिया।दोनों की शादी कस्बा बाजना स्थित एक मैरिज होम में शनिवार को होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। शनिवार दोपहर लड़की पक्ष पर फोन आया कि दूल्हे ने सुसाइड कर लिया है,बारात नहीं आयेगी। दूल्हे ने सुसाइड क्यों किया यह जानकारी नहीं हो सकी। दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। शादी की खुशियां में मातम छा गया। वहीं मैरिज होम में चल रहीं शादी की तैयारियां काफूर हो गईं। वहीं दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन बनी युवती का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं युवती के हल्दी व मेंहदी लगी रह गई।जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
भाई व बहन दोनों की थी शादी
शनिवार को ही युवती के भाई की शादी भी इसी मैरिज होम में साथ-साथ होनी थी।पिता ने बेटी के साथ ही बेटे का भी संबंध तय कर लिया था।बेटे की शादी दिन में व बेटी की शादी रात में होनी थी। घर में बेटा व बेटी दोनों की शादी की खुशीयां छाई हुईं थीं। मगर बेटी की शादी का मलाल लिये पिता सीमित लोगों में बेटे की शादी की रस्में अदा कर बेटे की भांवर डालकर बहू विदा कर अपने घर ले गया। वहीं बेटी की शादी न होने का मलाल पिता के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था।
शनिवार को ही युवती के भाई की शादी भी इसी मैरिज होम में साथ-साथ होनी थी।पिता ने बेटी के साथ ही बेटे का भी संबंध तय कर लिया था।बेटे की शादी दिन में व बेटी की शादी रात में होनी थी। घर में बेटा व बेटी दोनों की शादी की खुशीयां छाई हुईं थीं। मगर बेटी की शादी का मलाल लिये पिता सीमित लोगों में बेटे की शादी की रस्में अदा कर बेटे की भांवर डालकर बहू विदा कर अपने घर ले गया। वहीं बेटी की शादी न होने का मलाल पिता के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था।