फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deaf husband accused of murdering wife surrenders in court

पति ने किया कोर्ट में सरेंडर: तलाक की धमकी...फिर उस रात बेड पर मिली पत्नी की लाश; जानें पूरा मामला

Tue, 20 Feb 2024 08:35 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 20 Feb 2024 08:35 AM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण के कर्मचारी ने पत्नी की हत्या के आरोप में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। हालांकि पत्नी की मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 
 

विज्ञापन
Deaf husband accused of murdering wife surrenders in court
आगरा दीवानी परिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के आवास विकास कॉलोनी स्थित एंथिला अपार्टमेंट के फ्लैट में मूकबधिर पत्नी की हत्या के आरोपी एडीए कर्मचारी ने सोमवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। हत्यारोपी भी मूकबधिर है।
विज्ञापन


एंथिला अपार्टमेंट निवासी संतोष श्रीवास्तव की पत्नी पूजा की लाश 12 फरवरी को फ्लैट में मिली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें मृत्यु का कारण पता नहीं चल सका। विसरा प्रिजर्व किया गया। विसरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच होगी।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि बेटी मूकबधिर थी। उसकी शादी मूकबधिर संतोष से की थी। संतोष के अन्य महिलाओं से संबंध थे। पति उसे तलाक की धमकी देता था। पूजा विरोध करती थी। इस कारण ही हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पति और सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी फरार हो गया था। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पति ने कोर्ट में समर्पण किया है। उसकी पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed