फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly fever: Youth dies due to dengue, three infected with dengue

जानलेवा बुखार: डेंगू से युवक की मौत, तीन डेंगू संक्रमित

Tue, 31 Oct 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 31 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Deadly fever: Youth dies due to dengue, three infected with dengue
कासगंज। जिले में जानलेवा बुखार ने एक जान और ले ली। सिढ़पुरा क्षेत्र में एक युवक की डेंगू से मौत हो जाने के बाद आंकड़ा बढ़कर 55 पर पहुंच गया। वहीं तीन नए मरीज में डेंगू की पुुष्टि हुई। डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 203 पहुंच गई। लगातार मौत होने व संक्रमितों के निकलने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

सिढ़पुरा के सुजरई निवासी पंकज (24) पुत्र राजवीर को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजन उसको निजी चिकित्सक के पास ले गए, दवा लेने के बाद भी राहत न मिलने पर परिजन उसे आगरा ले गए, जहां जांच में डेंगू निकला। युवक की रविवार को देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। नरौली निवासी पुष्पा देवी (40) एवं निवासी आवास विकास कालोनी कृष्णकांत को बुखार की शिकायत पर परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हो गई। अहीर पाडा निवासी कंचन 24 को बुखार की शिकायत पर परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed