फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack with ax, firing

Agra News: कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला, की फायरिंग

Thu, 15 Jun 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack with ax, firing
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के नगला पीर में बुधवार की रात प्लॉट पर नींव लगाने के विवाद में विवाद के बाद कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला किया गया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। घटना में छह लोग घायल हुए। अस्पताल से चार गंभीर घायलों को अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। नगला पीर में निवासी अनेक सिंह के बृहस्पतिवार को प्लॉट की नींव लगाई जा रही थी। प्लॉट के विवाद के चलते रामखिलाड़ी के द्वारा इसका विरोध किया गया। इस पर राम खिलाड़ी के पक्ष की आरोपी अनेक सिंह के पक्ष द्वारा मारपीट कर की गई। रामखिलाड़ी का आरोप है कि अनेक सिंह ने फायरिंग भी की। वहीं कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला किया। इस घटना में रामखिलाड़ी (50) एवं उसके पक्ष से पूजा (18), सीमा (14), रामरहीस (20), गुड्डो देवी (45), वीरेश (24) निवासी नगला पीर घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए पूजा, रामरहीस, गुड्डो देवी और वीरेश को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि मामले की तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed