फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on young man with knives, report filed

Agra News: युवक पर चाकुओं से किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 11 May 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on young man with knives, report filed
युवक पर चाकुओं से किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुसमरा। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रुरी निवासी एक युवक पर किशनी क्षेत्र में शुक्रवार की रात नामजद लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

कुर्रा क्षेत्र के गांव रुरी निवासी योगेंद्र शुक्रवार की की शाम चाचा सुरजीत के साथ बाइक से कस्बा किशनी कीटनाशक दवा लेने आए थे। दवा लेने के बाद जब दोनों वापस लौट रहे थे। तभी किशनी चौराहा से करीब तीन किलो मीटर दूर करहल रोड पर गांव निवासी पीयूष उर्फ इंद्रजीत, मनकेंद्र उर्फ लालू और दीपांशू निवासी गांव रुरी ने बाइक को घेर कर रोक लिया। जब तक वह लोग कुछ समझ पाते। तब तक नामजद लोगों ने चाचा पर चाकुओं से एक के बाद एक कई वार किए। हमले में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। गंभीर हालत को देखते हुए चाचा को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed