फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on young man, report filed

Agra News: युवक पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 23 Dec 2023 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Dec 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on young man, report filed
युवक पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- दोस्त के साथ होटल से खाना खाकर लौट रहा था घर
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। गांव नगला केवल में शुक्रवार की शाम होटल से वापस लौट रहे एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। घायल का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने एक नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव नगला केवल निवासी अवधेश कुमार शुक्रवार की शाम अपने एक दोस्त के साथ खड़सरिया के पास स्थित होटल पर खाना खाने के लिए गया था। देर शाम वह घर के लिए वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में तीन लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह चीखते हुए वहां से भाग निकला। तो पास ही भट्टा पर काम कर रहे कुछ लोग आ गए। उन्हें आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने थाना पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस को बताया कि हमला करने वाले एक शख्स को वह पहचान गया है। वह गांव का रहने वाला आदेश मिश्रा है, दो अन्य लोगों को वह नहीं जानता। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed