फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on young man by stopping him on the way

Agra News: रास्ते में रोक कर युवक पर किया जानलेवा हमला

Sun, 09 Jul 2023 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on young man by stopping him on the way
कासगंज। शहर के इस्माइलपुर रोड पर घर जा रहे युवक को रोक कर आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया। युवक ने उपचार कराने के बाद तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी केे लिए दबिश दे रही है। घायल युवक राहुल नगला चिंती गांव का निवासी है, वह बीते 25 जून को किसी काम से कासगंज आया था। शाम को वह बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार जैसे ही वह इस्माइलपुर रोड पर पहुंचा, तभी पुरानी रंजिश के चलते करन, सैंकी निवासी नगला मोती अपने एक अन्य साथी (नाम पता अज्ञात) के सहयोग से उसे रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने उस पर लाठी डंडे और सरिया से हमला किया। सिर में चोट आने से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। युवक की पिटाई के दौरान मौके पर कुछ लोग आते दिखे। इस पर हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ्ज्ञ ही घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान ठीक होने पर घायल ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed