फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on country liquor salesman for asking for money

Agra News: रुपये मांगने पर देसी शराब के ठेके के सेल्समैन पर जानलेवा हमला

Sun, 09 Feb 2025 06:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Feb 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on country liquor salesman for asking for money
सांकेतिक
- धारदार हथियार से किया वार, पीड़ित ने कुर्रा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कस्बा कुर्रा में शनिवार को शराब के ठेके पर क्वार्टर देने के बाद सेल्समैन ने जब कार सवारों से रुपये मांगे तो आरोपी आग बबूला हो गए। पिटाई करते हुए सिर में धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल सेल्समैन का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर निवासी कुलदीप सिंह कस्बा स्थित अनुज्ञापी होतीलाल की दुकान पर सेल्समैन हैं। शनिवार की सुबह वह दुकान पर बैठे हुए थे। तभी एक कार वहां आकर रुकी। कार से उतरे अतुल यादव, कन्हैया यादव, प्रशांत सिंह, आशू यादव निवासी गांव अंबरपुर सौज और चार अन्य दुकान पर शराब लेने आए। कन्हैया ने उनसे एक क्वार्टर लिया, जब उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। उन्हें दुकान में आकर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच आरोपियों ने जानलेवा हमला करते हुए किसी धारदार हथियार से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सेल्समैन का मेडिकल कराया। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed