फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on a youth resident of Kanchanpur

Agra News: कंचनपुर निवासी युवक पर जानलेवा हमला

Sat, 12 Aug 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 12 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a youth resident of Kanchanpur
करहल। कंचनपुर गांव निवासी एक युवक पर नामजद लोगों ने जानलेवा हमला किया। गाड़ी रुकवा कर तोडफ़ोड़ की गई। भागने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायर भी किए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव बीते नौ अगस्त को सिरसागंज रोड पर रहने वाले दोस्त सुशील के यहां गए थे। देर शाम को सुशील अपनी गाड़ी से दोस्त को घर छोड़ने गए। तभी रास्ते में गांव के पास पहले से घात लगाकर बैठे जॉनी उर्फ उमेश, जयचंद्र उर्फ खेरा, कैलाश सिंह, बिल्लू और पंकज लाठी डंडा लेकर सामने आ गए और कार को रुकवा लिया। गाड़ी रुकते ही आरोपियों ने हमला कर दिया। लाठी लगने से गाड़ी का शीशा टूट गया। जब वह लोग वहां से भाग कर निकलने लगे तो आरोपियों ने पीछे से कई राउंड फायर किया। इस दौरान एक गोली गाड़ी में जा लगी। उक्त घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed