{"_id":"6aa468a9dce54e82e90be2a0","slug":"deadline-for-e-kyc-extended-window-open-until-september-14-agra-news-c-25-1-agr1067-1157390-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ई-केवाईसी कराने की मियाद बढ़ी, 14 सितंबर तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ई-केवाईसी कराने की मियाद बढ़ी, 14 सितंबर तक मौका
विज्ञापन
आगरा। घरेलू एलपीजी सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जिला पूर्ति विभाग और तेल विपणन कंपनियों ने बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कराने की मियाद को 14 सितंबर तक बढ़ा दिया है।
जिले में वर्तमान में करीब 81 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) आनंद कुमार सिंह ने सभी शेष उपभोक्ताओं से समय रहते अपनी ई-केवाईसी पूरी करने की अपील की है। कहा कि एलपीजी कनेक्शनों में पारदर्शिता लाने, फर्जीवाड़े को रोकने और वास्तविक उपभोक्ताओं तक ही सरकारी सब्सिडी पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। बार-बार तिथियां बढ़ाने और लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद 81 हजार उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी लंबित है।
यदि उपभोक्ता निर्धारित समयसीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो उनके गैस कनेक्शन को अस्थाई रूप से निलंबित या होल्ड किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, ई-केवाईसी न होने की स्थिति में भविष्य में सब्सिडी का लाभ रुकने या रिफिल बुकिंग प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहेगी।