फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deadline for admission in colleges will be extended

Agra University: काॅलेजों में स्नातक की सीटें खाली, बढ़ाया जा सकता है समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण का समय

Mon, 30 Jun 2025 10:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 30 Jun 2025 10:17 PM IST
सार

समर्थ पोर्टल पर 30 जून तक ही 400 रुपये शुल्क के साथ पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि थी। इसमें पंजीकरण के बाद ही कॉलेजों में प्रवेश ले सकते हैं। अब इसे बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
deadline for admission in colleges will be extended
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कॉलेजों में स्नातक में सीटें खाली हैं। निजी कॉलेजों में तो तय मानक से आधी सीटों पर प्रवेश हुआ है। ऐसे में समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाने की तैयारी है। डीन एकेडमिक ने कुलपति को प्रस्ताव भेजा है। अब तक अंतिम तिथि 30 जून थी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के 520 कॉलेज और आवासीय संस्थानों में 2.50 लाख सीटें हैं। इनमें से एडेड और राजकीय कॉलेजों में सीट के मुकाबले तीन गुना तक आवेदन आए हैं। निजी कॉलेजों में प्रवेश की हालत खराब है। इनमें आधी सीटों पर ही प्रवेश हुआ है। समर्थ पोर्टल पर 30 जून तक ही 400 रुपये शुल्क के साथ पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि थी। इसमें पंजीकरण के बाद ही कॉलेजों में प्रवेश ले सकते हैं। सीटें खाली देख विश्वविद्यालय प्रशासन पंजीकरण की तिथि दो सप्ताह और बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि निजी कॉलेजों में सीटें खाली हैं, छात्र प्रवेश से वंचित न रह जाएं, इसके लिए तिथि बढ़ाने पर विचार चल रहा है। डीएन एकेडमिक की ओर से प्रस्ताव भी मिला है, जल्द निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed