{"_id":"63526dbfce87305cad3e3874","slug":"dead-lizard-found-in-the-food-of-children-who-came-for-picnic-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पिकनिक मनाने आए बच्चों के खाने में मिली मरी हुई छिपकली, पापा संस्था ने एसपी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पिकनिक मनाने आए बच्चों के खाने में मिली मरी हुई छिपकली, पापा संस्था ने एसपी को लिखा पत्र
Fri, 21 Oct 2022 03:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Oct 2022 03:30 PM IST
सार
पापा संस्था ने की सेंट एंथनी और होटल पार्क इन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। इस मामले में एसपी को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सेंट एंथनी स्कूल के तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के खाने में में मरी हुई छिपकली और मकड़ी निकलने के मामले में पापा संस्था ने कार्रवाई की मांग की है। ये बच्चे पिकनिक मनाने के लिए गए थे। स्कूल और होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा। एसपी सिटी विकास कुमार से मिलकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वहीं फिरोजाबाद एसपी को पत्र लिखा है।
पापा के राष्ट्रीय संयोजक दीपक सिंह सरीन ने कहा कि 18 अक्तूबर को सेंट एंथनी स्कूल के तीसरी कक्षा के बच्चों को फिरोजाबाद पिकनिक पर ले जाया गया था। हाईवे पर स्थित होटल पार्क इन में लंच के दौरान मरी हुई छिपकली और मकड़ी मिला भोजन खाने से कई बच्चे बीमार पड़ गए। आरोप लगाया कि स्कूल वालों ने कोई प्राथमिक उपचार उपलब्ध नहीं कराया।
अभिभावकों ने पापा संस्था से भी इसकी शिकायत की, जिसको लेकर पापा संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने जानकारी की। कई बच्चे बीमार होने के कारण स्कूल भी नहीं आए। स्कूल प्रबंधन के सहयोग न करने पर दीपक वर्मा, राखी सिंह और पुष्पेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी सिटी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिलेगा। उधर, स्कूल प्रबंधन से इस संबंध में जानकारी की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका।