फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body on track

ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव

Mon, 21 Mar 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
dead body on track
ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन

ट्रेन से गिरने की आशंका, कटे हैं हाथ-पैर
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। फिरोजाबाद रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव मिला है। दोनों हाथ व एक पैर कटा हुआ है। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के हिरनगांव के ग्रामीणों ने रविवार दोपहर दो बजे पुलिस को जानकारी दी कि हिरनगांव रेलवे स्टेशन से टूंडला की ओर रेल लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन चेहरा पूरी तरह खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। वहीं थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि संभावना है मृत शख्स किसी ट्रेन से गिरा हो और उसके हाथ-पैर कट गए हो हैं। शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव के पास पड़े कपड़ों से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आशंका व्यक्त की आ रही है कि शव पर रेलकर्मियों व चालकों की नजर क्यों नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed