फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of youth found lying on side of Agra Etawah State Highway in Agra

UP: बाह में मिला युवक का शव...तीन घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस; आक्रोशित भीड़ ने हाईवे किया जाम, आश्वासन पर मानें

Fri, 19 Apr 2024 12:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 12:16 PM IST
सार

बाह में हाईवे किनारे युवक का शव मिला। खबर देने के तीन घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। आक्रोशित भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया। कार्रवाई के आश्वासन पर मानें। 

विज्ञापन
Dead body of youth found lying on side of Agra Etawah State Highway in Agra
सुनील कुमार की फाइल फोटो, मौके पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार की सुबह हाईवे किनारे युवक का शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते घरवाले भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रंजिश में हत्या करने की बात कही। सूचना के करीब तीन घंटे बाद तक पुलिस के न पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया।  

विज्ञापन


घटना बाह थाना क्षेत्र के आगरा-इटावा स्टेट हाईवे की है। थाना क्षेत्र के ही भाऊपुरा गांव निवासी राम प्रकाश के बेटे सुनील कुमार (28) का शव हाईवे किनारे पड़ी मिली। सुबह 6 बजे करीब उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो आसपास के लोगों को बताया। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन

स्टेट हाईवे कर दिया जाम

सूचना पर परिजन और गांव के लोग पहुंच गए। घरवालों ने रंजिश में हत्या करने की बात कही। खबर देने के तीन घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्टेट हाईवे जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की कई किमी लंबी कतार लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट हाईवे के जाम की खबर मिली तो पुलिस पहुंची। मामला संभलता न देख कई थानों की फोर्स को बुलाना पड़ा। करीब दो घंटे के जाम के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर लोग मानें। इसके बाद पुलिस ने गाड़ियों को निकलवाया। तब यातायात सुचारू हो पाया। 

रंजिश में की गई हत्या

परिजन ने बताया कि सुनील की शादी हो चुकी थी। पत्नी राखी और दो बेटे, एक बेटी हैं। लाश देखकर पत्नी बेसुध हो गई। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले मारपीट की घटना हुई थी। उसी रंजिश में बेटे की हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed