फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of young man who came to in-laws' house was found in Khandi, fear of murder

ससुराल आए युवक का शव खंदी में पड़ा मिला, सनसनी

Thu, 27 Oct 2022 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man who came to in-laws' house was found in Khandi, fear of murder
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव पीतम नगर हरौड़ा में अपनी ससुराल आए युवक का शव सड़क किनारे खंदी में मिला, युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई गई है। युवक का शव मिलने के बाद परिवार में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक की मौत के कारण की जांच की जा रही है। परिजनों ने पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना का शिकार रविंद्र (35) निवासी ग्राम फरीदपुर थाना सहावर हुआ। बताया गया कि बुधवार को वह अपनी पत्नी मानवती को बाइक से लेकर पीतमनगर हरौड़ा अपनी ससुराल आया था। सायं के समय अपने रिश्तेदार (साढ़ू) चौधरी के साथ बाइक से बाजार जाने की बात कहकर निकले। देर रात्रि तक जब वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने रात में दोनों के बारे में जानकारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार को रविंद्र का शव लभेड़ गांव के पास खंदी में पड़ा मिला। युवक का शव पड़े होने की सूचना पर पीतम नगर हरौड़ा निवासी युवक के ससुर बृजपाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रविंद्र को मृत अवस्था में देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद साथ गए दूसरे दामाद की तलाश किया , लेकिन वहां खंदी के आस पास नहीं मिला। दूसरे दामाद चौधरी के गांव में जानकारी की गई तो वह अपने घर पहुंच गया था। पुलिस रविंद्र के रिश्तेदार चौधरी से भी पूछताछ कर रही है। चौधरी ने पुलिस को बताया कि दोनों ने साथ साथ बैठक शराब पी थी। अत्यधिक शराब पीने के कारण दोनों काफी नशे में हो गए और दोनों अलग अलग हो गए। वह अपने गांव पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed