{"_id":"6618bb5fbb334134a00008aa","slug":"dead-body-of-young-man-was-found-in-such-a-condition-near-water-tank-family-members-were-shocked-to-see-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पानी की टंकी के पास ऐसे हाल में मिला युवक का शव, देखकर कांप गए घरवाले; दो साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पानी की टंकी के पास ऐसे हाल में मिला युवक का शव, देखकर कांप गए घरवाले; दो साल पहले हुई थी शादी
Fri, 12 Apr 2024 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 12 Apr 2024 10:11 AM IST
सार
युवक की इस तरह हुई मौत से परिवार में चीत्कार मचा हुआ है। पुलिस को भी परिवार के लोग उसकी मौत के बारे में कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
युवक का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कागारौल थाने के बीसलपुर गांव में शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे एक परिवार के लोगों ने शव की शिनाख्त किया। परिवार के सदस्यों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मौत के कारणों को जानने में जुटी है।
मृत युवक वीरेंद्र (25) कागरौल थाना क्षेत्र के बीसलपुर गांव निवासी निहाल सिंह का पुत्र था। शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने युवक के शव को पानी की टंकी के पास जमीन पर पड़ा देखा। लोगों ने युवक के घरवालों को इसकी सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मृत युवक के शरीर पर चोट के निशान भी थे।
परिवार के लोगों ने बताया कि युवक की शादी दो साल पहले हुई थी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत कैसे हुई, पुलिस इसकी जानकारी कर रही। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया टंकी से गिरकर युवक की मृत्य होने की संभावना है।