{"_id":"66afb50cb6c63c75d00a13fe","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-room-near-pond-suspicion-of-murder-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-121886-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तालाब के पास कमरे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तालाब के पास कमरे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Sun, 04 Aug 2024 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
हर्षित गुप्ता। फाइल फोटो
कुरावली (मैनपुरी)। रविवार की शाम कासगंज के राजीव नगर निवासी एक युवक का शव थाना क्षेत्र में तालाब किनारे बने एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। युवक 19 दिन से लापता था। वह एक गैर समुदाय के युवक के साथ रह रहा था। हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कासगंज के थाना अमांपुर क्षेत्र के राजीव नगर निवासी हर्षित गुप्ता (25) करीब 7 वर्ष से कस्बा के मोहल्ला पठानान निवासी जावेद की खाद की दुकान पर काम कर रहा था। जावेद के गांव दिवरई में तालाब के किनारे बने कमरे में रह रहा था। 16 जुलाई से हर्षित से परिजन की बात नहीं हो पा रही थी। रविवार को पिता आलोक ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। आरोप लगाया कि पुत्र को जावेद ने गायब कर दिया है। पुलिस पहले तो गुमशुदगी दर्ज किए जाने की बात कहती रही। जब पीड़ित पक्ष के लोग अधिक संख्या में आ गए तो पुलिस ने जावेद को थाने बुला लिया। इसके बाद शाम को पुलिस जावेद और आलोक को लेकर दिवरई स्थित कमरे पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में आलोक ने कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर का नजारा देख सभी होश उड़ गए। कमरे में सफेद अंगौछा के फंदे पर युवक का शव लटका हुआ था। बेटे का शव देख आलोक बेहोश हो गए। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए।
नहीं आ रही थी दुर्गंध
पुलिस व स्थानीय लोग कमरे में पहुंचे तो हर्षित का शव फंदे पर लटका हुआ था। बाहर से किसी ने ताला लगाया था। इसका मतलब कोई जानता था कि अंदर युवक का शव है। युवक के चेहरे पर कुछ झुलस का निशान नजर आ रहा था। वहीं शव से दुर्गंध भी नहीं आ रही थी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सभी पहलुओं पर गंभीरता के साथ जांच शुरू कर दी है।