फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of young man found in canal after 22 hours

Agra News: 22 घंटे बाद नहर में मिला युवक का शव

Fri, 25 Oct 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 25 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in canal after 22 hours
कासगंज। ढोलना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को युवक ने भगवंतपुर हजारा नहर में छलांग लगा दी। 22 घंटे बाद पीएसी और गोताखोरों ने शुक्रवार की दोपहर उसका शव खोज निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। क्षेत्र के गांव मंडनपुर निवासी नितीश कुमार (24) पुत्र प्रमोद कुमार ने बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे भगवंतपुर हजारा नहर में छलांग लगा दी। युवक नहर में डूब जाने से लापता हो गया। पीएसी ने स्टीमर से उसे तलाशने का प्रयास किया। वहीं गोताखोरों भी उसे ढूंढने में लगे रहे । अग्नि शमन विभाग की टीम युवक की तलाश करने में लगे रहे लेकिन उसका कोई पता नही चला। इससे उसके परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण परेशान रहे। शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे उसका शव पीएसी व गोताखोरों ने नहर में खोज निकाला। ढोलना कोतवाली प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि गृह क्लेश के चलते युवक ने नहर में छलांग लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed