{"_id":"630cfc9e665fb03d66768e9f","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-on-tree-family-expressed-fear-of-murder-kasganj-news-agr544936865","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजन ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजन ने जताई हत्या की आशंका
Tue, 30 Aug 2022 07:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 07:21 AM IST
सार
कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक विजय का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
विस्तार
कासगंज में सहावर क्षेत्र के ग्राम जमालपुर में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
थाना सहावर के जमालपुर निवासी विजय (18) का शव पेड़ पर लटका मिला। वह बाग में नलकूप की देखरेख करता था। रविवार की रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने उसकी तलाश की। उसका शव बाग में ही आम के पेड़ पर लटका मिला।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराते हुए शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजन उसकी हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।