फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of woman was found lying in field in Agra iron wire was tied around her neck

UP: खेत में महिला की लाश देख चरवाहों के उड़े होश, गले में कसा मिला लोहे का तार; गला घोंटकर हत्या की आशंका

Wed, 27 Mar 2024 06:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 06:48 PM IST
सार

ताजनगरी में खेत में महिला की लाश पड़ी मिली। देखकर चरवाहों के होश उड़ गए। गले में लोहे का तार कसा मिला। गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
dead body of woman was found lying in field in Agra iron wire was tied around her neck
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भाई के टीका करने जा रही विवाहिता की हत्या कर दी गई। शव निबोहरा क्षेत्र में आलू के खेत में फेंक दिया गया। पशु चराने आए लोगों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि हत्या तार से गला घोंट कर की गई है। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि थाना निबोहरा क्षेत्र स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास वचन सिंह के आलू के खेत में एक महिला का शव पड़ा है। शव खेत में पशुओं को चरा रहे लोगों ने देखा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। महिला साड़ी पहने हुए थी। घटनास्थल के पास ही सूखा नारियल, बताशे की थैली पड़ी थी। गले में लोहे का तार कसा हुआ था। 
विज्ञापन


पुलिस मृतका की पहचान के प्रयास में लग गई। उसका फोटो सोशल मीडिया पर डाला गया। एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि मृतका की पहचान फतेहाबाद के मोहल्ला मल्लाह टोला निवासी मानिकचंद की बेटी श्यामो के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया कि 15 साल पहले बेटी की शादी फतेहाबाद स्थित गांव ईधौन निवासी ओमप्रकाश से की थी। उनका आठ साल का बेटा पंकज है। श्यामो बुधवार की सुबह ससुराल से भाईदूज पर भाई का टीका करने के लिए मायके आ रही थी। मगर, दोपहर तक घर नहीं पहुंची। इस पर परिवार के लोगों ने तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।


पुलिस का कहना है कि श्यामो की हत्या लोहे के तार से गला घोंटकर की गई है। घटनास्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराई गई। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हत्या में किसी परिचित का हाथ हो सकता है। परिजन से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed