फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of woman found hanging, accused of murder

Kasganj News: शादी के आठ साल बाद विवाहिता की हत्या, मायके वाले बोले- आखिर क्या था बेटी का कसूर

Fri, 01 Sep 2023 01:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 01 Sep 2023 01:26 PM IST
सार

शादी के आठ साल बाद विवाहिता की हत्या कर दी गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस के तहरीर दी है। मायके वालों ने बताया कि दहेज के लिए बेटी को परेशान किया जाता था।

विज्ञापन
Dead body of woman found hanging, accused of murder
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के थाना अमांपुर क्षेत्र के नगला भिवानी में एक महिला का शव बृहस्पतिवार की दोपहर घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला के पिता ने हत्या किए जाने का आरोप ससुरालीजन पर लगाया है।

विज्ञापन

ये है मामला 

गांव नगला भिवानी निवासी निशा (28) पत्नी रवि का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। जिसकी जानकारी जब अन्य ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने उसके मायके हीरापुर सिढ़पुरा में सूचना दी। उसके मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उनके द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्रित किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुलिस का भद्दा मजाक: लापता पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाने पर पति से कहा- किसी यार संग गई होगी...तू दूसरी खोज

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्ट के लिए भेजा शव 

 पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पिता नेत्रपाल का कहना है कि उनकी पुत्री निशा की शादी 2015 में रवि के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुरालीजन उसका दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। ससुरालीजन ने उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया है। थाना प्रभारी विश्वेश्वर सिंह ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें - हापुड़ लाठीचार्ज कांड: आगरा में अधिवक्ताओं ने पुतला फूंका, फिर हुई खींचतान; छूटे पुलिस के पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed