फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of the young man and girl hanged from the tree in Agra

एक और प्रेम कहानी दर्दनाक अंत, प्रेमी युगल ने दी जान, पेड़ पर लटके मिले शव

Fri, 13 Jul 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 13 Jul 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
dead body of the young man and girl hanged from the tree in Agra

आगरा के खंदौली क्षेत्र में गुरुवार को शहतूत के पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके मिले। दोनों ने दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाया था। वे मथुरा के रहने वाले थे। उनके बीच बुआ और भतीजे का रिश्ता था। 

विज्ञापन


युवती की इसी साल 18 फरवरी को किसी और से शादी हो चुकी थी। फिलहाल, वो मायके में रह रही थी। दोनों सुबह ही घर से भागकर यहां पहुंचे थे। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन के जरिए शिनाख्त की। 
विज्ञापन


युवती बबीता (20) पुत्री बलवीर मथुरा जिले के बलदेव की रहने वाली थी। बबीता की शादी वृंदावन के छटीकरा के नगला रामताल में हो चुकी थी। एक महीने से वो मायके में रह रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुपट्टे का फंदा बनाकर लगाई फांसी

युवक गोकुलेश (21) पुत्र भगवान दास गोवर्धन के अड़ींग का रहने वाला था। उसने इसी साल बाबूलाल डिग्री कॉलेज से बीएससी की थी। दोनों बाइक से आए थे। इसके बाद चप्पलें उतारीं, दुपट्टे से फंदे बनाकर लटक गए। 

बताया जाता है कि दोनों के बीच कई सालों से प्रेम संबंध थे। इसका पता चलने पर बबीता की शादी कहीं और कर दी गई लेकिन उसने गोकुलेश से मिलना नहीं छोड़ा बल्कि पति को छोड़कर मायके में आ गई। 

वे दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार राजी नहीं थे। इसी से आहत होकर दोनों ने खुदकुशी कर ली। फंदे पर लटके गोकुलेश के पैर जमीन को छू रहे थे। इस कारण कुछ लोगों ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की। 

गोकुलेश के परिजनों ने भी यही कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस के समझाने पर वे मान गए कि मामला आत्महत्या का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed