फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of the girl was found naked on the bed in the house in firozabad

फिरोजाबाद: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, कमरे में बेड पर निर्वस्त्र पड़ा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 14 Dec 2021 12:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Dec 2021 12:44 AM IST
सार

युवती अपने घर पर अकेली थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां-भाई दवा लेने के लिए आगरा गए थे। लौटकर आए तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। 

विज्ञापन
dead body of the girl was found naked on the bed in the house in firozabad
कमरे में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में सोमवार दोपहर को 20 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती का शव बेड पर घर के अंदर निर्वस्त्र पड़ा मिला। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच कर परिजनों से पूछताछ की। हालांकि परिजन घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उत्तर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती सोमवार को घर पर थी। उसका भाई मां को दवा दिलाने आगरा गया था। शाम करीब तीन बजे मां-बेटे घर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। युवती की मां ने काफी देर तक आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। 
विज्ञापन


प्लास और पेचकस से खोला दरवाजा
भाई ने पड़ोस के परिवार से प्लास और पेचकस लेकर दरवाजे का कुंडा खोला और घर में प्रवेश किया। उसने युवती के कमरे को खोला तो अंदर युवती का शव बेड पर निर्वस्त्र पड़ा था। युवती के जीवित होने की आशंका पर आनन-फानन उसे निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मृतका का भाई शव को लेकर घर आ गया। सूचना पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती के कमरे की तलाशी ली। मृतका के भाई से पूछताछ की लेकिन पुलिस को युवती की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि युवती का शव घर के अंदर निर्वस्त्र पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल जांच की जा रही है। घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed