{"_id":"6586da4d54bf2a0845014ce3","slug":"dead-body-of-soldier-s-wife-found-hanging-the-marriage-took-place-a-year-ago-police-engaged-in-investigation-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फंदे पर लटकी मिली फौजी की पत्नी की लाश, एक साल पहले हुई थी शादी; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फंदे पर लटकी मिली फौजी की पत्नी की लाश, एक साल पहले हुई थी शादी; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 23 Dec 2023 06:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Dec 2023 06:32 PM IST
सार
फौजी की तैनाती दिल्ली में है और पत्नी घर पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। एक साल पहले ही शादी हुई थी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगरिया में फौजी की पत्नी की लाश फंदे पर लटकी मिली। परिवार के लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और मायका पक्ष के लोग मौके पर आ गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मायका पक्ष के लोग ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
ग्राम नगरिया निवासी सचिन फौज में है। सचिन की एक साल पहले सलौनी से शादी हुई थी। सचिन की तैनाती दिल्ली में है। वहीं सलौनी घर पर सास और देवर के साथ रहती थी। बताया गया है कि शनिवार सुबह विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। जब ये दृश्य सचिन की मां और भाई ने देखा तो चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी पर पुलिस और पड़ोसी मौके पर आ गए। सूचना मिलते ही मायका पक्ष के लोग भी आ गए।
मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष निबोहरा अमरदीप शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के नगरिया गांव में 22 वर्षीय महिला ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।