फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of shoe material trader found on railway line in Agra

Agra: रेलवे लाइन पर मिला शू मैटेरियल व्यापारी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 04 Dec 2022 10:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Dec 2022 10:05 AM IST
सार

शू मैटेरियल व्यापारी मोहम्मद बुरहान की हींग की मंडी में दुकान है। उनकी शादी को जनवरी में तीन साल होने वाले थे। मौत के बाद उनके परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Dead body of shoe material trader found on railway line in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नाई की मंडी के छोटा गालिबपुरा से घर से निकले शू मैटेरियल व्यापारी मोहम्मद बुरहान का शव शुक्रवार रात को अछनेरा में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। पुलिस ने परिजन को जानकारी दी। परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने बेटे की हत्या का शक जताया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मोहम्मद बुरहान की हींग की मंडी में दुकान है। उनकी शादी को जनवरी में तीन साल होने वाले थे। शुक्रवार को पत्नी बेटे को लेकर घर के पास ही मायके गई थी। ससुर मोहम्मद सुहेल ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे बुरहान दुकान जाने वाले थे। अचानक उन्होंने मां को दुकान की चाबी दे दी। इसके बाद कहा कि पिता मोहम्मद यूसुफ बाजार से आएं तो चाबी दे देना। वह दुकान खोल लेंगे। वह एक घंटे में आ जाएगा।
विज्ञापन


कुछ देर बाद पिता आए तो उन्होंने फोन मिलाया तो एक घंटे में घर आने की बात कही। इसके बाद फोन कट गया। रात में थाना नाई की मंडी में गुमशुदगी की तहरीर दी गई। रात लगभग साढ़े 12 बजे पुलिस ने फोन करके बताया कि अछनेरा में रायभा-बिचपुरी रेलवे लाइन पर शव पड़ा मिला है। इस पर परिजन पहुंच गए। आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने की जांच की मांग

परिजन ने बताया कि बुरहान घर से एक घंटे में आने की कहकर निकला था। इसके बाद उसकी पिता से फोन पर बात भी हुई। आशंका है कि उसे किसी ने फोन करके बुलाया था। वह अपना स्कूटर खड़ा करके चला गया था। वह अछनेरा कैसे पहुंचा? उसे किसने बुलाया था? उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। इसकी जांच की जाए। 

परिजन ने थाना नाई की मंडी पुलिस से जांच की मांग की। थाना नाई की मंडी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुरहान ने अपनी पत्नी से भी बात की थी। इसके बाद फोन कट गया। वह चाबी और स्कूटर घर पर ही छोड़कर गया था। इससे मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है। हालांकि परिजन यह कह रहे हैं कि वह अगर आत्महत्या करता तो इतनी दूर क्यों जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed