{"_id":"637ca1fd15f8f17eb17a61e6","slug":"dead-body-of-primary-school-teacher-found-floating-in-yamuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: यमुना में उतराता मिला प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का शव, 18 नवंबर से थे लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: यमुना में उतराता मिला प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का शव, 18 नवंबर से थे लापता
Tue, 22 Nov 2022 03:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Nov 2022 03:48 PM IST
सार
कमला नगर के बल्केश्वर के रहने वाले शिक्षक का शव यमुना में मिला। शिक्षक 18 नवंबर से लापता थे। परिवार के सदस्य उनकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा में प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक रघुराज (35) निवासी बलकेश्वर का शव सोमवार को आंबेडकर पुल के पास यमुना में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची थाना एत्माद्दौला पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकाला। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
आंबेडकर पुल के पास सोमवार की सुबह एक शव को राहगीरों ने यमुना नदी में दिखा तो पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला ने बताया कि रघुराज धौलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। उनकी पत्नी मिथलेश की तैनाती सादाबाद के प्राथमिक विद्यालय में है। दंपती आगरा में बल्केश्वर पर किराये पर रह रहे थे। 18 नवंबर को रघुराज घर से लापता हो गए थे।
ये भी पढ़ें - बेरहमी: बोरे में बंद मिले 16 पिल्ले, दर्दनाक था नजारा, भाई-बहन ने बचाई जान