{"_id":"6649f9e0772d9da6930f6031","slug":"dead-body-of-old-man-found-in-bushes-near-ganga-jamuni-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-117645-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गंगा जमुनी के पास झाड़ियों में मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गंगा जमुनी के पास झाड़ियों में मिला वृद्ध का शव
Sun, 19 May 2024 06:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 19 May 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
गंगा-जमुनी के पास झाड़ियों में मिला वृद्ध का शव
कुरावली। गांव गंगा जमुनी के पास रविवार की सुबह झाड़ियों में एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों पूछताछ कर पहचान के प्रयास किए। लेकिन वृद्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शव की पहचान न होने के बाद पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है। फोटो आदि के जरिए पुलिसकर्मी भी प्रयास में जुटे हैं।
थाना क्षेत्र के गांव गंगा जमुनी के कुछ ग्रामीण सुबह टहलने के लिए गांव के बाहर आए थे। तभी सड़क किनारे झाड़ियों में एक वृद्ध को अचेत पड़ा देखा तो जानकारी की। पास जाने पर पता चला कि करीब 75 वर्ष के वृद्ध की मृत्यु हो चुकी है। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। एक ग्रामीण की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। संवाद