फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of missing youth found hanging on tree, fear of murder

Agra News: लापता युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला, हत्या की आशंका

Sun, 16 Apr 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found hanging on tree, fear of murder
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के रामनगर से लापता युवक का शव नगला ताल में एक पेड़ पर झूलता मिला। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामनगर निवासी पंकज (35) पुत्र कुंवरपाल शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अपने भाई शिवकुमार के घर पर जन्म दिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गया। इसके बाद वह घर से बाहर निकल आया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिता हुई। परिजनों ने युवक की तलाश की शुरू, लेकिन रात भर कहीं कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित नगला ताल में सेहतूत के पेड़ पर युवक का शव झूलता मिला। शव मिलने की जानकारी जब परिजनों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच़े, और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। युवक के परिजनों ने हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पत्नी बेबी ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। पत्नी का आरोप है कि उनके पति को गांव के ही सुदामा और सुंदर अपने साथ ले गए थे। पूर्व में बच्चों का विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते सुंदर और सुदामा ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर युवक का शव झूलता मिला है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। तहरीर मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। डीके पंत, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed