फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of missing innocent child found floating in the pond of the village, scream in the family

Agra News: लापता मासूम का शव गांव के ही तालाब में उतराता मिला, परिवार में चीत्कार

Tue, 19 Mar 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 19 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing innocent child found floating in the pond of the village, scream in the family
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव गऊपुरा में एक तीन वर्षीय मासूम बालक सोमवार को अपराह्न के समय खेलते हुए लापता हो गया। परिवार के लोग बालक के लापता होने पर चिंतित हो गए। सोमवार की रात्रि पुलिस को मामले की जानकारी दी। रात में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुबह गांव के तालाब में बालक का शव उतराता हुआ मिला। जैसे ही ग्रामीणों और परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो वे मौके पर दौड़ पड़े। परिजन चीत्कार करने लगे। पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मासूम की मौत की गुत्थी हत्या व हादसे के बीच उलझी हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

घटना में मौत का शिकार मासूम चिराग शर्मा (3) पुत्र उमाकांत शर्मा हुआ। घटनाक्रम के मुताबिक मासूम चिराग सोमवार को अपराह्न के समय घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से दूर निकल गया। परिवार के लोग मासूम के काफी देर तक न लौटने पर तलाश करने लगे। मां कीर्ति ने परिवार के अन्य लोगों को मासूम के लापता होने की जानकारी दी। सभी लोग तलाश में जुट गए। मासूम के न मिलने पर परिवार के लोगों को मासूम के अपहरण की आशंका हुई। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। रात्रि के समय सोरोंजी कोतवाली पुलिस के अलावा सीओ सिटी अजीत चौहान गांव पहुंचे। बालक की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुबह के समय बालक का शव तालाब में उतराता मिला तो ग्रामीणों ने शव निकाला। परिवार के लोग मासूम की मौत से चीत्कार कर उठे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में परिजनों ने मंगलवार सायं तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed