फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of missing child was found after 24 hours in a pit near the house Firozabad crime

Firozabad crime: घर के बाहर खेलते-खलते लापता हुआ बालक, 24 घंटे बाद ऐसी हालत में मिला शव, सहम गए घरवाले

Sun, 05 Feb 2023 04:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Feb 2023 04:56 PM IST
सार

थानाध्यक्ष रामगढ़ रवि त्यागी का कहना है कि बच्चा खेतले समय गड्डे में गिर गया था। वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
dead body of missing child was found after 24 hours in a pit near the house Firozabad crime
बच्चे का शव - फोटो : Social Media

विस्तार

फिरोजाबाद में शनिवार सुबह आठ बजे लापता हुए तीन वर्षीय बालक का शव 24 घंटे बाद घर के पास गड्डे में पड़ा मिला। बालक का शव गड्डे में मिलने की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला हस्मतनगर निवासी अजान (3) पुत्र निजाम शनिवार सुबह आठ बजे घर के बाहर बड़े भाई अदनान के साथ खेल रहा था। अदनान तो घर के अंदर चला गया। तभी वह अचानक लापता हो गया। बालक के लापता होने पर माता-पिता और क्षेत्रीय लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन बालक का कोई पता नहीं लग सका। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह मोहल्ले के बच्चे घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित प्लॉट में बने गड्ढे के पास खेल रहे थे। उन्होंने गड्ढे के किनारे चप्पल को पड़ा देखा तो इसकी जानकारी निजाम के घर पर जाकर दी। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गड्डे का पानी निकलवाया तो उसके अंदर अजान का शव पड़ा दिखाई दिया। गड्डे में बच्चे का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से अजान के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष रामगढ़ रवि त्यागी का कहना है कि बच्चा खेतले समय गड्डे में गिर गया था। वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इससे उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सके। प्लॉट स्वामी को गड्ढा भरवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed