फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of missing businessman from Firozabad was found hanging in hotel in Agra

Agra: होटल में फंदे पर लटकता मिला लापता व्यापारी का शव, किराए पर लिया था कमरा, पुलिस कर रही जांच

Sun, 19 Mar 2023 07:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 07:31 PM IST
सार

आगरा में एक धर्मशाला में लापता व्यापारी का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। वह फिरोजाबाद जिले का रहने वाला था। एक दिन पहले किराए पर कमरा लिया था। दूसरे दिन दरवाजा न खुलने पर दरवाजा तोड़ा गया तब जानकारी हुई। 

विज्ञापन
dead body of missing businessman from Firozabad was found hanging in hotel in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंटोला थाना क्षेत्र के दरेसी स्थित जैन धर्मशाला में बीती रात फिरोजाबाद के व्यापारी का शव फंदे पर लटका मिला। उन्होंने एक दिन पहले किराये पर कमरा लिया था। 24 घंटे बाद भी कमरे से बाहर नहीं आने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद घटना की जानकारी हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मान रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

दोस्तों से कहा सामान लेने आगरा जा रहे हैं

थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि राजू गुप्ता (40) फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वह गारमेंट और जनरल स्टोर की दुकान चलाते थे। शुक्रवार शाम से लापता थे। भाई सुनील गुप्ता ने पुलिस को बताया कि राजू साथी व्यापारियों के साथ शिकोहाबाद से फिरोजाबाद आए थे। उन्होंने रास्ते में कार रुकवाई। दोस्तों से कहा कि वह आगरा से सामान लेने जा रहे हैं। इसके बाद उतर गए। कुछ देर बाद उनका मोबाइल भी स्विच आफ हो गया।

विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर कमरे में किया प्रवेश

इस पर परिजन को चिंता हुई। काफी तलाशने पर भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इस पर भाई ने उत्तर थाना में गुमशुदगी दर्ज करा दी। व्यापारी ने आगरा आकर दरेसी में जैन धर्मशाला में कमरा लिया था। बताया था कि वह व्यापार के लिए आए हैं। उन्होंने 180 रुपये एडवांस के जमा कराए थे। शनिवार को दूसरा दिन हो गया। रात आठ बजे तक वो कमरे से बाहर नहीं आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कर्मचारी 24 घंटा होने की जानकारी देने रात आठ बजे कमरे पर पहुंचा। मगर, दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। उनके सोये होने की आशंका पर वापस चला गया। दो घंटे बाद फिर आया। मगर, इस बार भी कोई जवाब नहीं मिला। देर रात कर्मचारी और अन्य लोग आ गए। उन्होंने खिड़की से देखा तो राजू पंखे के कुंडे से बने फंदे पर लटके थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।

तनाव में थे, नहीं मिला कोई नोट

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि धर्मशाला के कमरे की तलाशी ली। इसमें कोई नोट नहीं मिला है। परिजन ने जानकारी पर यह बताया कि कुछ लोग तकादा करने घर आ रहे थे। इससे वो परेशान थे। हालांकि कुछ लिखकर नहीं दिया है। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed