फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of married woman found lying on bed marriage took place six months ago

Etah: गले पर नीले निशान और उंगलियों पर घाव...बेड पर पड़ी मिली विवाहिता की लाश, छह महीने पहले हुई थी शादी

Mon, 18 Nov 2024 04:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 04:48 PM IST
सार

एटा में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला की लाश बेड पर मिली। उसके गले पर नीले निशान और हाथ और पैर की उंगलियों पर घाव मिले। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटना के बाद ससुराल वाले फरार हैं।

 

विज्ञापन
Dead body of married woman found lying on bed marriage took place six months ago
मृतका का फाइल फोटो और पोस्टमार्टम ग्रह पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के थाना कोतवाली देहात के गांव महुअट में एक विवाहिता का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला है। मायके वालों का आरोप है कि पति व अन्य लोगों ने महिला को मारकर डाल दिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव शेरगढ़ पिलखुनी थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज निवासी महेश चंद्र ने बताया कि भतीजी एकता का विवाह वर्ष 2024 मई माह में गांव महुअट निवासी राजकुमार के साथ किया था। सामर्थ्य के अनुसार भतीजी के विवाह में दान दहेज दिया गया था। कुछ दिनों बाद ही पति व ससुराल के अन्य लोग परेशान करने लगे। बताया कि अतिरिक्त दहेज में बाइक और नगदी की मांग करते हैं। बेटी ने कहा कि पिता और दहेज देने में असमर्थ हैं तो उसका मानसिक और शारीरिक रूप से शोषण करने लगे। एकता को आए दिन गालियां देते हुए पीटा जाता था। उसने कई बार फोन पर बताया था कि ससुराल वाले जान से मारने की धमकी देते हैं। 
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि सोमवार की सुबह बेटी को मारकर बेड पर लिटाकर पति व ससुरालीजन फरार हो गए। पड़ोस के लोगों ने फोन कर सूचना दी, तब हम लोग मौके पर पहुंचे। कमरे में जाकर देखा तो एकता का शव बेड पर पड़ा था। उसके गले पर चोट के निशान थे, जिससे लग रहा था कि गला दबाया गया हो। इसके अलावा हाथ और पैर की उंगलियां में भी चोट लगी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मौत का कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed