फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of married woman found hanging on tree in agra

Agra News: पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव, दो साल पहले हुई थी शादी

Sun, 19 Feb 2023 05:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 05:55 PM IST
सार

विवाहिता की शादी दो साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging on tree in agra
पेड़ पर लटकी रस्सी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पिनाहट के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव पलोखरा में विवाहिता का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। गांव के लोगों ने ये दृश्य देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय रश्मि पत्नी अनिल तोमर निवासी गांव पलोखरा थाना मनसुखपुरा का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। महिला का शव फंदे पर लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक महिला ने उस समय घटना को अंजाम दिया, जब घर पर कोई नहीं था। ग्रामीणों के मुताबिक महिला की शादी 12 अप्रैल 2019 को हुई थी। उसक मायका बसेड़ी राजस्थान में है। उसके दो बच्चे हैं। मौत का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मंसुखपुरा गिरीश कुमार राजपूत का कहना है कि मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी गई है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed