फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of businessman missing son found in Agra He had gone out to go to market

Agra: व्यापारी के लापता बेटे का शव मिला, बाजार जाने के लिए निकला था; कुछ देर बाद मोबाइल बंद बताने लगा

Thu, 04 Jan 2024 10:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 10:47 AM IST
सार

आगरा में व्यापारी के लापता बेटे का शव मिला है। वह बाजार जाने के लिए दुकान से निकला था। कुछ देर बाद मोबाइल बंद बताने लगा था। 

विज्ञापन
Dead body of businessman missing son found in Agra He had gone out to go to market
man demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में व्यापारी के लापता बेटे का शव मिला। वह 31 दिसंबर को बाजार जाने की बात कहकर दुकान से निकला था। इसके बाद से लापता था। बुधवार को पुलिस ने हाईवे किनारे मिले शव की पहचान कराने के लिए परिजन को बुलाया था। परिजन शव की पहचान अपने लापता बेटे के रूप में की। 

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पर संजीव अग्रवाल की कांच की दुकान है। 31 दिसंबर को बेटा आकाश (27) बाजार जाने की बात कहकर दुकान से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। उसकैा मोबाइल भी बंद आने लगा। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लगा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 'नहर की पटरी पर पड़ा है तेरा भाई उठा ला'... दोस्तों ने कांस्टेबल के बेटे को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मंगलवार को सिंकदरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक युवक का शव मिल। बताया गया कि उसकी मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हुई है। बुधवार को शव मिलने की सूचना पर आकाश के परिजन मॉर्चरी पहुंचे थे। उन्होंने उसकी पहचान अपने बेटे आकाश के रूप में की। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed