फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of bike mechanic found lying near gas godown

Firozabad: गैस गोदाम के पास पड़ा मिला बाइक मिस्त्री का शव,  मुंह और नाक से निकल रहा था झाग

Fri, 24 Feb 2023 08:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 08:33 AM IST
सार

बाइक मिस्त्री का शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या का आशंका जताई है।
 

विज्ञापन
Dead body of bike mechanic found lying near gas godown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

फिरोजाबाद में कोटला रोड नगला पान सहाय के पास बाइक मिस्त्री का शव मिलने की सूचना पर उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक मिस्त्री एटा जिले के थाना बाग वाला क्षेत्र का रहने वाला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नगला पान सहाय स्थित गैस गोदाम के पास बृहस्पतिवार सुबह  युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की पहचान विनोद कुमार (45) निवासी गांव लोहा बादशाहपुर थाना बाग वाला जनपद एटा के रूप में की।
विज्ञापन


 परिजनों ने बताया कि विनोद कुमार मोटर साइकिल का मिस्त्री था। जो वर्तमान में परिवार के साथ उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला पान सहाय में किराए के मकान में निवास करता था। उसकी पत्नी और बच्चे बुधवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव गए थे। वह घर पर अकेला था। परिजनों ने बताया कि विनोद कुमार होतीलाल के यहां काम करता था। युवक पर तीन बेटे और एक बेटी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना था कि युवक के मुंह और नाक से झाग निकल रहे थे। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed