फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of an old woman was found lying on cot soaked in blood In Agra

Agra: खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला वृद्धा का शव, बेटे ने देखा तो उड़ गए होश; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 22 Oct 2023 11:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 11:07 PM IST
सार

आगरा में वृद्धा का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला। बेटे ने देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
dead body of an old woman was found lying on cot soaked in blood In Agra
अछनेरा थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की सुबह वृद्धा का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला। बेटे ने देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से घटनास्थल पर निरीक्षण करके तथ्य की। मामले में अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि किसी जानकार पर शक है। पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


घटना अछनेरा थाना क्षेत्र के रायभा की है। यहां की रहने वाली 80 वर्षीय विद्या देवी की शनिवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। विद्या देवी घर में अकेली रहती थीं। उनके पांच बेटे हैं। इनमें एक पुत्र वीरी सिंह गांव में ही घर के पीछे बने दूसरे कमरे में रहता है। बाकी चार दिल्ली और मथुरा में रहकर मजदूरी करते हैं। शनिवार को विद्या देवी से मिलने बड़ा बेटा शिव चरण आया था। इसके बाद दिल्ली चला गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह वीरी सिंह मां के लिए चाय लेकर आया। यहां विद्या देवी घर के आंगन में चारपाई पर खून से लथपथ पड़ी थीं। सूचना पर एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद फोर्स के साथ पहुंचे। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने जांच की। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान थे। उनके कपड़े अस्तव्यस्त थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने बचने की कोशिश की होगी। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए हैं। हालांकि कोई सुराग नहीं मिला है। 

यह भी पढ़ेंः- Agra : रात में बनाई ...और सुबह हाथ से ही उखड़ गई सड़क, कई जगह पड़ीं दरारें; ठेकेदार ने जल निगम पर फोड़ा ठीकरा

वीरी सिंह ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वीरी सिंह ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले गांव का एक युवक उनके परिवार की युवती को लेकर चला गया था। युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। तब से युवक का परिवार गांव में नहीं रहता है। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए टीम को लगाया है। परिवार ने किसी पर शक नहीं जताया है। गांव में परिवार और लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed