फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation constructed such road which started falling apart by hand In Anand Nagar at Agra

Agra : रात में बनाई ...और सुबह हाथ से ही उखड़ गई सड़क, कई जगह पड़ीं दरारें; ठेकेदार ने जल निगम पर फोड़ा ठीकरा

Sun, 22 Oct 2023 12:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 12:33 AM IST
सार

आगरा के आनंद नगर में रात में सड़क बनाई गई। सुबह लोगों ने देखा तो उसमें दरारें आ गईं थी। कई जगह सड़क धंस गई थी। यही नहीं हाथ से ही उखड़ रही थी। ठेकेदार ने जलनिगम पर इसका ठीकरा फोड़ा। 

विज्ञापन
Municipal Corporation constructed such road which started falling apart by hand In Anand Nagar at Agra
वाह रे जिम्मेदारों: आगरा में रात में बनाई... और सुबह हाथ से ही उखड़ गई सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शहीद नगर के आनंद नगर में नगर निगम ने ऐसी सड़क का निर्माण कराया जो हाथ से ही उखड़ने लगी। आनंद नगर में बृहस्पतिवार की रात सड़क का निर्माण कराया, लेकिन शुक्रवार की सुबह लोग निकले तो गिट्टियां उखड़ने लगीं। लोगों ने जांच की तो हाथ से ही डामर की सड़क का बड़ा हिस्सा उखड़ता चला गया। यह सड़क 9.50 लाख रुपये की लागत से बनाई गई थी।

विज्ञापन


शहीद नगर में सड़क के निर्माण में बरती गई लापरवाही पर स्थानीय लोगों ने हंगामा काटा। निवासी शिशुपाल सिंह ने कहा कि पहले यह सड़क सीसी से बननी प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे डामर से बनाया गया। गिट्टियां भी कम डाली गई हैं। डामर की जो परत बिछाई गई, वह बेहद पतली है। मानकों का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना पर अफरातफरी, प्लेटफॉर्म नंबर एक छावनी में तब्दील; यात्रियों में दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद घटिया सड़क बनाई गई है। हाथ से ही उखड़ गई। दो से तीन फुट का हिस्सा लोगों ने हाथों से ही निकाल लिया। इसकी जांच होनी चाहिए और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। -सुनील कुमार, निवासी, शहीद नगर


यह भी पढ़ेंः- 
UP: बंदरों ने रोक दी राजधानी और तेजस सहित कई ट्रेनें, रेलवे प्रशासन हुआ हलकान; हकीकत पता चली तो लोग रह गए सन्न

जिस जगह सड़क बनाई जा रही थी, वहां टोरंट पावर और आगरा स्मार्ट सिटी के साथ जलनिगम ने खुदाई कर दी। जिस वजह से कॉम्पेक्शन नहीं हो पाया। जहां सड़क धंसी है, उसे दोबारा बनवाएंगे। -सोमेश कुमार, अभियंता, नगर निगम

कोठी मीना बाजार नाले में लगाई पीली ईंटें

नगर निगम ने कोठी मीना बाजार मैदान के नाले का एक हिस्सा ढहने के बाद इसका निर्माण कराया है। 15 दिनों से नाले को बाईपास कर कोने की दीवार बनाई जा रही है। इसमें पीली ईंटों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। साकेत कालोनी निवासी विष्णु शर्मा ने नगर निगम में शिकायत की है कि नीचे पीली ईंटों का उपयोग किया गया है, जबकि ऊपर दिखाने के लिए लाल ईंटों को लगाया गया है। इसकी जांच की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed