फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a youth found on the railway track face crushed and injury marks on the body

Mathura: रेलवे की पटरी किनारे मिला युवक का शव, कुचला हुआ चेहरा और चोट के निशान...लाश की हालत देख कांपे लोग

Tue, 19 Mar 2024 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 10:00 AM IST
सार

पेटीज की दुकान करने वाले युवक की लाश रेलवे की पटरी के किनारे पड़ी मिली। वो बीती रात घर से गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 

विज्ञापन
Dead body of a youth found on the railway track face crushed and injury marks on the body
रेलवे ट्रैक युवक की लाश

विस्तार

मथुरा के कस्बा फरह में परखम चौराहे रेलवे फाटक के पास पेटीज की दुकान करने वाले युवक का शव पड़ा मिला। वो बीती रात घर से गया था, उसके बाद लौटकर नहीं आया। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना को लेकर छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


परखम चौराहे पर दीपक पुत्र भगवती निवासी घड़ी पचौरी उम्र  22 वर्ष पेटीज की दुकान करता था। रविवार की रात करीब आठ बजे अपने पिताजी से यह बोलकर गया था कि किसी काम से जा रहा हूं, उसके बाद वो वापस घर नहीं आया। काफी देर इंतजार करने के बाद पिता भगवती व परिजनों ने उधर-उधर काफी तलाश की,  मगर उसके बारे में कहीं जानकारी नहीं मिल सकी। देर रात पुलिस को भी सूचना दी गई। 
विज्ञापन


आज सुबह 6:00 बजे करीब रेलवे किनारे ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा। मृतक का चेहरा एक तरफ से कुचला हुआ था और पीछे शरीर के निचले हिस्से में काफी चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक की लाश को देखकर परिवार के लोगों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता ने दीपक की हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed