{"_id":"6538071d5b7e5be05b0da2e4","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-mango-tree-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-6459-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
Tue, 24 Oct 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
सहावर (कासगंज)। क्षेत्र के ग्राम नगला भूड़ के समीप मंगलवार की सुबह आम के पेड़ से फंदे से लटका हुआ मिला। युवक 5 दिन पूर्व एक किशोरी को ले गया था। वह दो दिनों से लापता था। युवक के परिजन किशोरी के पिता व अन्य परिजन पर उसकी हत्या कर पेड़ पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं।
सुन्नगढ़ी शहबाजपुर पश्चिम निवासी सर्वेश कुमार (21) का शव सहावर क्षेत्र के ग्राम नगला भूड़ के समीप आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। सुबह शौच को जा रहे ग्रामीणों ने उसके शव को आम के पेड़ पर लटका हुआ देखा। जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके शव को पेड़ से उतरवाया और सूचना सर्वेश के परिजन को दी। मृतक सर्वेश के चाचा मोहरसिंह ने बताया कि वह 19 अक्तूबर को एक किशोरी को ले गया था। जिसे हम लोगों ने तलाश कर 22 अक्तूबर को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद से उनका भतीजा लापता हो गया। काफी तलाशने के बाद वह नहीं मिला। मंगलवार को उसका शव पेड़ से लटका मिला है। उनका आरोप है कि किशोरी के पिता एवं चार अन्य परिजन ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया है। मामले की तहरीर आरोपी पिता व अन्य परिजन के खिलाफ पुलिस को दी है।