{"_id":"63f8bbc422650e28e2072495","slug":"dead-body-of-a-woman-was-found-in-the-house-in-nidhauli-kalan-etah-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में मिला महिला का शव: पति संग ससुराल वाले फरार, पिता बोला- भैंस और प्लॉट दे देता तो बच जाती बेटी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में मिला महिला का शव: पति संग ससुराल वाले फरार, पिता बोला- भैंस और प्लॉट दे देता तो बच जाती बेटी की जान
Fri, 24 Feb 2023 06:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Feb 2023 06:59 PM IST
सार
महिला के पिता ने कहा कि दहेज की मांग को लेकर बेटी की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के कस्बा निधौली कलां में एक महिला का शव घर में मिला। सूचना पर पिता पुलिस को लेकर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग नदारद थे। पिता ने ससुराल पक्ष के चार लोगों को नामजद कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिला फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी श्रीनिवास ने बताया कि बेटी वेदप्रभा की शादी अशोक कुमार निवासी मोहल्ला साढूपुरा कस्बा निधौली कलां के साथ की थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में एक भैंस और प्लॉट दिलाने की मांग की जाने लगी।
इस दौरान बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद प्रताड़नाएं बढ़ गईं। बेटी ने मायके आने पर पूरी बात बताई। जिसके बाद रिश्तेदारों को ले जाकर ससुरालीजन को समझाने का प्रयास किया। धीरे-धीरे मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि इसके बाद भी बेटी का पति अशोक कुमार, ससुर मूलचंद परिवार के ही सुभाष व राजवीर बेटी को प्रताड़ित करते व कराते रहे। बृहस्पतिवार को हत्या करने के बाद शव को घर में छोड़कर पूरा परिवार फरार हो गया। पड़ोसियों से बेटी की हत्या की सूचना मिली।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला के गले में फंदे के निशान हैं। पिता की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।