{"_id":"66941ac9fa3d311cc6081e2d","slug":"dead-body-of-a-teenage-girl-found-hanging-in-the-room-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-120639-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कमरे में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कमरे में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव
Mon, 15 Jul 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव रकरी में शनिवार की देर शाम एक किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन एक शादी समारोह में गए थे। वापस आने के बाद जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोरी की असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
भोगांव क्षेत्र के गांव रकरी निवासी सुभाष 10 जुलाई को पत्नी व बच्चों के साथ छिबरामऊ रिश्तेदारी एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। अगले दिन पुत्री रश्मि (16) रिश्तेदारी से घर वापस आ गई थी। फोन पर लगातार परिजन से बातचीत भी हो रही थी। लेकिन 12 जुलाई को रश्मि से बात नहीं हुई। शनिवार की देर शाम जब परिजन घर लौटे तो रश्मि का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजन से जानकारी जुटाई। किशोरी ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके। मौत का कारण जानने के लिए रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रश्मि की असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।