फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a girl found under the bridge of Kadarganj Ghat

Agra News: मिट्टी खोदने गया युवक ढाय में दबा, मौत

Tue, 29 Aug 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl found under the bridge of Kadarganj Ghat
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव नगला खंगार में मंगलवार की सुबह एक युवक मिट्टी खोदने के लिए गांव के समीप भट्टा के किनारे गया हुआ था। मिट्टी खोदते समय ढाय गिर गई और दबने से उसकी मौत हो गई। परिजन ने उसके पोस्टमार्टम कराने इंकार कर दिया।
विज्ञापन

गांव नगला खंगार निवासी श्रीनिवास (22) मिट्टी खोदने के लिए गांव के समीप एक भट्टा के समीप गया हुआ था। मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी की ढाय उसके ऊपर गिर गई। ढाय को गिरने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण उसकी ओर दौड़ पड़े। ग्रामीण ढाय मिट्टी को हटाकर उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक मिट्टी में दबे श्रीनिवास की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। युवक की मौत की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी की। वहीं उसके शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। परिजन ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामप्रकाश गौतम ने बताया कि युवक की ढाय की मिट्टी में दबने से मौके पर मौत हो गई थी। परिजन ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया है। शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed