फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of a girl found in gangsi canal in kurra area

कुर्रा क्षेत्र में गांगसी नहर में मिला एक युवती का शव

Sat, 10 Jul 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
dead body of a girl found in gangsi canal in kurra area
मैनपुरी। कुर्रा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक युवती का शव गांगसी नहर में उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके भाई ने पैर फिसलने से हादसा होने की बात कही है।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव जासमई निवासी संतोष की 18 वर्षीय पुत्री रोहिणी बचपन से ही थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में अपनी बुआ के यहां रह रही थी। बृहस्पतिवार शाम वह खेत पर गई थी। कुछ देर बाद उसका शव गांगसी नहर नगला बरी पुल के पास ग्रामीणों को उतराता दिखा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालवाया। तभी वहां रोहिणी की बुआ का बेटा दीपू भी पहुंच गया। उसने शिनाख्त करते हुए बताया कि संभवत: पैर फिसलने के चलते नहर में गिरकर उसकी मौत हुई है। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई ने पैर फिसलने की वजह से हादसा होने की जानकारी दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
सुदामा लाल, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed