फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead Body of a 12th class student found hanging from a tree in Bewar father alleges murder after gang misdeed

UP: बेवर में पेड़ से लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव, पिता का आरोप- सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या

Fri, 16 May 2025 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 May 2025 10:06 AM IST
सार

12वीं कक्षा की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
 

विज्ञापन
Dead Body of a 12th class student found hanging from a tree in Bewar father alleges murder after gang misdeed
मैनपुरी पुलिस जांच करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी में अनुसूचित जाति की एक किशोरी का शव बृहस्पतिवार दोपहर कांसेपुर बंबा के पास बरगद के पेड़ से लटका हुआ मिला। इससे बेवर थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिता ने आरोप लगाया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद साढ़ू और साले के बेटे ने बेटी की हत्या की है।
विज्ञापन


 

वहीं, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की बात भी सामने आई। पुलिस ने देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे वह घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली मगर स्कूल नहीं पहुंची। जब वह दोपहर एक बजे के बाद भी नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। पिता के मुताबिक, उन्हें फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद निवासी उनके साले का फोन आया और उसने कहा कि उनकी बेटी कांसेपुर बंबा के पास है। जब वह मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव पेड़ पर लटकता मिला। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी को साले का बेटा अपने साथ ले गया था। उसने साढ़ू के बेटे को भी बुला लिया। दोनों ने नशीला पेय पिलाकर उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। बाद में उसकी हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया।

 
विज्ञापन

एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के आरोपों के इतर प्रेम प्रसंग की भी बात सामने आई है। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि किशोरी की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। किशोरी से दुष्कर्म के आरोप की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।

 

मौके पर पहुंचे अधिकारी, जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ भोगांव सत्यप्रकाश और इंस्पेक्टर बेवर अनिल कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया। पुलिस ने घटनास्थल से सभी साक्ष्य जुटाए हैं। फॉरेंसिक जांच के लिए उनको आगरा एफएसएल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed