फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body

युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला

Sun, 17 Jan 2021 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
dead body
बेवर। नीम के पेड़ पर युवक का शव रविवार की सुबह लटकता मिला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया छिनकौरा निवासी ब्रजेश कुमार का 40 वर्षीय भाई हिरदेश कुमार शनिवार की देर शाम घर से कहीं चला गया था। रविवार की सुबह परिजनों को ग्रामीणों ने बताया कि हिरदेश का शव गांव के बाहर फंटू उर्फ रमेश के ट्यूबवैल के पास लगे नीम के पेड़ पर लटका है।
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम कराया। घटना को लेकर प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टयता आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फौती सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से लिए नमूने
गांव गढ़िया छिनकौरा निवासी युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने के बाद फोरेंसिक की टीम जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। टीम के एक्सपर्ट ने घटनास्थल के आसपास मिली कुछ वस्तुओं को जांच के लिए कब्जे में लिया। करीब एक घंटे तक घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो नामजद सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गांव गढ़िया छिनकौरा निवासी हिरदेश कुमार की मौत के मामले में देर शाम मृतक की पत्नी ऊषा ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज कराया है। ऊषा का आरोप है कि पति ने अपनी ससुराल से रामवीर के पुत्र मोहित जो कि पुलिस में नौकरी करता है कि शादी तय कराई थी।

शादी में लेनदेन को लेकर रस्साकशी चल रही थी। रविवार की सुबह इसको लेकर पंचायत होने वाली थी। मध्यस्थ होने के चलते हिरदेश काफी परेशान थे। इसी के चलते उन्होंने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने रामवीर, मोहित व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed