{"_id":"628e8fbac4c8e17f2e545f3a","slug":"dead-body-found-in-park-wife-filed-murder-case-agra-news-agr5347497188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में मिला शव, पत्नी ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क में मिला शव, पत्नी ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। कालिंदी विहार स्थित पार्क में पांच मई को एक व्यक्ति का शव मिला था। अब इस मामले में उसकी पत्नी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें दो लोगों को नामजद किया गया है।
टेढ़ी बगिया स्थित विकासपुरम निवासी कुंवर बहादुर का शव पांच मई को कालिंदी विहार स्थित पानी की टंकी वाले पार्क में मिला था। पत्नी चमेली देवी ने आरोप लगाया है कि चार मई को पति से मिलने दो लोग आए थे। इनमें से एक व्यक्ति का मोबाइल लेकर पति ने दामाद राजकुमार से बात की। इसके बाद दोनों व्यक्ति पति को अपने साथ ले गए। वो लौटकर नहीं आए।
दामाद ने बताया कि वह दोनों लोगों के ही साथ हैं। घर आने वालों की पहचान मथुरा के महावन निवासी बंटू यादव और फिरोजाबाद निवासी पप्पू जादौन के रूप में हुई। पत्नी ने कहा कि उन्हें आशंका है कि इन्हीं दोनों ने पति की हत्या कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा का कहना है कि मामले में विवेचना की जा रही है।