{"_id":"608177d58ebc3ed9b70a853d","slug":"dead-body-found-hanging-in-the-room-of-the-house-mainpuri-news-agr489446845","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
दन्नाहार। गांव अवाहार मढै़या में बुधवार शाम एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोनों पक्ष के लोगों के बीच समझौते की कोशिशें चल रहीं थीं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा महुअन निवासी सतेंद्र यादव ने बेटी शिवानी की शादी करीब 18 माह पूर्व थाना क्षेत्र के गांव अवाहार मढै़या निवासी संदीप कुमार के साथ की थी। बुधवार शाम शिवानी का शव घर के एक कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी होने के बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए। वह लोग ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने लगे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मायके व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच समझौता के प्रयास चल रहे थे।